निरीक्षक सोम प्रकाश पदोन्नत होकर बने पुलिस उपाधीक्षक, बिजनौर में ही दी गई नई तैनाती
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता के लिए पहचाने जाने वाले निरीक्षक सोम प्रकाश जी को शासन द्वारा पदोन्नति का तोहफा दिया गया है। सोम प्रकाश जी को निरीक्षक पद से पदोन्नत कर पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। विशेष बात यह है कि प्रोन्नति के पश्चात उन्हें जनपद बिजनौर में ही नई तैनाती प्रदान की गई है।
आज पुलिस कार्यालय में SP अभिषेक झा द्वारा उनके कंधे पर पदोन्नति के सितारे (Stars) लगाए गए। सोम प्रकाश जी का कार्यकाल अब तक सराहनीय रहा है और उनके अनुभव को देखते हुए जिले में ही उनकी तैनाती से कानून-व्यवस्था को और अधिक बल मिलेगा।
जल्द ही उन्हें जिले के किसी सर्किल का क्षेत्राधिकारी (CO) मनोनीत किया जाएगा।
