समाजवादी पार्टी से गौरीगंज विधायक रहे राकेश प्रताप सिंह के मुकदमे की कार्यवाही पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

0
समाजवादी पार्टी से गौरीगंज विधायक रहे राकेश प्रताप सिंह के मुकदमे की कार्यवाही पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक
समाजवादी पार्टी से गौरीगंज विधायक रहे राकेश प्रताप सिंह के मुकदमे की कार्यवाही पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

सुलतानपुर भाजपा की तत्कालीन नगरपालिका चेयरमैन प्रत्याशी के पति पर हमले के आरोप से जुड़े मामले में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह सहित व अन्य आरोपियो के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। मामले में याची प्रशांत सिंह व अन्य की तरफ से ट्रायल कोर्ट आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने केस की कार्यवाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रविवंश सिंह ‘पंकज’ ने बताया कि ट्रायल कोर्ट में हाईकोर्ट आदेश की प्रति व अर्जी पेश की गई,जिस पर अदालत ने हाईकोर्ट आदेश के अनुपालन में मुकदमे की कार्यवाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया है। कोर्ट के आदेश से मामले में विधायक सहित अन्य आरोपियो को बड़ी राहत मिली है।


अमेठी जिले के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत अन्य के खिलाफ भाजपा से तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर 10 मई 2023 को हुए हमले के आरोप से जुड़े मामले में गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी विधायक सहित अन्य आरोपी लगातार गैरहाजिर चल रहे थे। जिनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। ट्रायल कोर्ट से जारी कार्यवाही से राहत पाने के लिए आरोपियो ने हाईकोर्ट में याचिका पेश किया था,जिन्हें अगले आदेश तक बड़ी राहत मिली है। मामले में अगली सुनवाई के लिए 16 अप्रैल की तारीख तय की गई है।

इंदौर चिकित्सक मिलन एवं स्नेहभोज” कार्यक्रम इंदौर में भव्यता एवं गरिमा के साथ सम्पन्न

मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है।

बिहार के DGP से ज्यादा अमीर मुख्य सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed