काफी दिनों से सुस्त पड़े पुलिस लाइन पावर हाऊस के निर्माण कार्य मे जागरूक युवाओं ने पूर्व विधायक अनूप संडा के साथ फूँकी थी जान अब हुआ पावर हाउस शुरू

0

काफी दिनों से सुस्त पड़े पुलिस लाइन पावर हाऊस के निर्माण कार्य मे जागरूक युवाओं ने पूर्व विधायक अनूप संडा के साथ फूँकी थी जान अब हुआ पावर हाउस शुरू

सुलतानपुर सुलतानपुर जनपद के निराला नगर, विवेक नगर घसियार मण्डी आदि में सुचारू विद्युत व्यवस्था हेतु पुलिस लाइन रेलवे क्रासिंग के समीप प्रस्तावित विद्युत उपकेन्द्र अब बनकर तैयार है तथा क्रियाशील भी हो गया है। एक समय था जब स्थानीय प्रशासन व राजनीति का शिकार होकर यह उपेक्षित पड़ा था। उस समय निराला नगर के कुछ युवाओं ने मोर्चा संभाला और स्थानीय विधायक से लेकर जिलाधिकारी तक के समक्ष इसे अतिशीघ्र निर्मित व क्रियान्वित कराने की माँग को लेकर बड़ा आन्दोलन छेड़ा था। इस लड़ाई मे मौजूदा विधायक ने जब सबको भगा दिया था पूर्व विधायक अनूप संडा ने सुनी सबकी पीड़ा इस लड़ाई में पत्राचार, सामूहिक ज्ञापन, अधिकारियों से मिलने से लेकर धरने तक का सहारा लिया गया। आन्दोलन के परिणामस्वरूप प्रशासन ने इस मुद्दे को न केवल संज्ञान में लिया अपितु प्राथमिकता पर रख रिकार्ड समय में निर्माण कार्य पूरा कराया। इस मुहिम में सहयोगी सभी आन्दोलनकारी बधाई के पात्र हैं। अनूप संडा, नितिन मिश्र एवं वरूण मिश्र की प्रेरणा से इस मुहिम को बल मिल सका। धनंजय सिंह काजू, अखिलेश तिवारी,पवन तिवारी हैप्पी, शिव तिवारी, शरद त्रिपाठी, गुड्डू, गौरव,सौरभ, सचिन सिंह , अंकुर, राघवेन्द्र, हेमन्त मिश्र, राहुल मिश्र अन्य लोगों ने इसमें सक्रिय भूमिका निभायी। इसके अतिरिक्त लोकल मीडिया ने भी इस कार्य में महती भूमिका निभायी।

निराला नगरवासियो ने दिया पूर्व विधायक अनूप संडा सहित सबको धन्यवाद

काफी दिनों से सुस्त पड़े पुलिस लाइन पावर हाऊस के निर्माण कार्य मे जागरूक युवाओं ने  पूर्व विधायक अनूप संडा के साथ फूँकी थी जान अब हुआ पावर हाउस शुरू
काफी दिनों से सुस्त पड़े पुलिस लाइन पावर हाऊस के निर्माण कार्य मे जागरूक युवाओं ने पूर्व विधायक अनूप संडा के साथ फूँकी थी जान अब हुआ पावर हाउस शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *