आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
शुक्रवार की बड़ी खबर।
आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
बलरामपुर
बहराइच रोड स्थित धुसाह गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, धुसाह निवासी
तीरथराम वर्मा (32 वर्ष)
पुत्र सन्ते वर्मा इमली के पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर है।
घटना शुक्रवार को अपराह्न लगभग ग्यारह बजे की है।

