राष्ट्र व समाजसेवा से युक्त युवा ही 2047 मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगा- प्रोफेसर डी के त्रिपाठी

0

सुलतानपुर। केएनआईपीएसएस के एन एस एस इकाईओं का दिन बुधवार को दूसरे सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम की शुरुआत एन एस एस गीत से हुई। दूसरे कार्यक्रम दिवस पर डॉ अवधेश प्रताप सिंह डॉ आर पी मिश्र डॉ अजीत कुमार सिंह व डॉ नवीन विक्रम सिंह के नेतृत्व मे शिविर स्थल की साफ-सफाई के उपरांत शिविरार्थियों द्वारा एन एस एस गीत, पालीथीन मुक्ति जागरूकता रैली बौद्धिक कार्यक्रम व सांस्कृतिक गतिविधि आदि का आयोजन किया गया। बौद्धिक कार्यक्रम मे प्रोफेसर डी के त्रिपाठी , प्राचार्य राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुलतानपुर ने मुख्य वक्ता के तौर पर उद्बोधन दिया। उद्बोधन का विषय युवा एवं 2047 का विकसित भारत रहा। इन्होंने कहा कि राष्ट्र व समाजसेवा से युक्त युवा ही 2047 मे भारत को विकसित भारत बनाएगा। आज का युवा तकनीकी यन्त्रों के सकारात्मक कम नकारात्मक दिशा मे काफी उपयोग कर रहा है। युवाओं को सही दिशा व सामाजिक पुनर्निर्माण मे स्वेच्छा से योगदान देने के लिए एन एस एस एक बेहतर मंच है। बौद्धिक कार्यक्रम के उपरांत शिविरार्थियों ने शिविर स्थल पर भोजन ग्रहण किया व सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

के.एन.आई के एन एस एस सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम की शुरुआत दिन मंगलवार को व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र रतनपुर मे हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर राधेश्याम सिंह, अध्यक्ष कमला नेहरु मेमोरियल ट्रस्ट ने की। इनके साथ प्रथम दिवस पर संस्थान के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर सुशील कुमार सिंह व वर्तमान प्राचार्य डॉ शक्ति सिंह, मुख्य परीक्षा नियंत्रक तथा चीफ प्राक्टर आदि ने शिविरार्थियों को एन एस एस गतिविधियों के बारे मे बताया। साथ ही साथ सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रमों की सफलता हेतु शुभकामनायें दी

राष्ट्र व समाजसेवा से युक्त युवा ही 2047 मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगा- प्रोफेसर डी के त्रिपाठी
राष्ट्र व समाजसेवा से युक्त युवा ही 2047 मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगा- प्रोफेसर डी के त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *