लखीमपुर खीरी- क्राइम की 2 घटनाएं
पहली घटना में भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक विवेक यादव पर जानलेवा हमला हुआ। शहर के एलआरपी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से बीती शाम करीब 6 बजे घर निकलते समय एक बिना नंबर प्लेट की कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जब वह नीचे उतरकर गाड़ी देखने लगे, तभी कार सवार हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
दूसरी घटना में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। धौरहरा थाना क्षेत्र की कफारा पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक महिला की सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। देर रात हुई इस वारदात से इलाके में तनाव का माहौल है।
पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है

क्राइम की 2 घटनाएं
