शकरौली पुलिस ने की कावड़ियों के जल पान की व्यवस्था


जलेसर
प्रदेश सरकार के निर्देशों के उपरांत कावड़ियों की पुलिस के द्वारा की जा रही सेवा चर्चा का विषय बनी हुई है जलेसर पुलिस के द्वारा जहां सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ महाराणा प्रताप चौक पर मौजूद पुलिस चौकी पर विशेष व्यवस्था की गई है वही आगरा जलेसर मार्ग पर स्थित कोतवाली सकरौली की पुलिस चौकी टिमरूआ पर कोतवाली प्रभारी राजेश चौहान के नेतृत्व में प्रत्येक सोमवार से पूर्व शनिवार रविवार सोमवार को जलपान शिविर की व्यवस्था की गई है जिसमें समस्त पुलिस जवानों के द्वारा कावड़ियों की सेवा के साथ-साथ अन्य सहयोग भी किया जा रहा है
इस दौरान क्षेत्राधिकारी जलेसर राघवेन्द्र सिंह राठौर सकरौली प्रभारी राजेश चौहान टिमरूआ चौकी प्रभारी मुन्नालाल उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह कांस्टेबल संतोष यादव सत्यवीर सिंह वीरेंद्र सिंह विवेक कुमार सुरेंद्र सिंह सुमनलता साक्षी शर्मा आदि मौजूद थे
