माफिया मुख्तार के रिश्तेदार के होटल पर नोटिस

0

माफिया मुख्तार के रिश्तेदार के होटल पर नोटिस चस्पा।
होटल संचालन बन्द करने का नोटिस चस्पा।
तहसील प्रशासन ने होटल संचालन बन्द करने का दिया नोटिस।
होटल में सुरक्षा मानक न मिलने पर संचालन बन्द करने का नोटिस।
जीएसटी एनओसी न मिलने पर दिया गया नोटिस।
मुहम्मदाबाद क्षेत्र के युसुफपुर बाजार में है होटल मिड टाउन।
मुख्तार के रिश्तेदार जुफैल अंसारी का होटल मिड टाउन।

एंकर-खबर गाजीपुर से है।जहां प्राशासन ने माफिया मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार के होटल पर नोटिस चस्पा कर होटल को बन्द करने का निर्देश दिया है।तहसील प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार को होटल संचालन बन्द करने का नोटिस दिया है।प्रशासन ने होटल पर नोटिस चस्पा कर बगैर अनापत्ति प्रमाणपत्र के होटल संचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद विभिन्न विभागों ने पिछले दिनों इस होटल की जांच की थी।जांच में होटल में सुरक्षा मानकों की कमी मिली थी।इस दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर सम्बंधित विभागों की एनओसी भी होटल संचालक के पास नही मिली।होटल संचालक ने जीएसटी की एनओसी भी नही ले रखी थी।जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने होटल संचालक को नोटिस जारी कर होटल संचालन बन्द करने का निर्देश दिया है।गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के युसुफपुर बाजार में होटल मिड टाउन स्थित है।होटल मिड टाउन मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार जुफैल अंसारी का है।जिस पर प्रशासन की ओर से ये कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed