कूनो में चीतों की मौत का सिलसिला जारी:तीन चीतों के बाद तीन शावकों की मौत

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 25 मई को दो और चीता शावकों की मौत हो गई। इससे दो दिन पहले भी एक शावक की मौत हुई थी। बचे हुए एक शावक की हालत भी गंभीर है। नामीबिया और साउथ अफ्रीका से लाए गए 20 में से 3 चीतों की मौत पहले ही हो चुकी है।

70 साल बाद देश में चीतों की वापसी हुई थी, जब 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से आए 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में रिलीज किया था। इस साल 18 फरवरी को साउथ अफ्रीका से 12 और चीतों को कूनो में छोड़ा गया था। यानी कुल मिलाकर नामीबिया और साउथ अफ्रीका से 20 चीते लाए गए।