तेनुघाट में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक

0
https://youtu.be/TLNK0GyQRc8

बोकारो जिला अंतर्गत तेनुघाट मुख्यालय स्थित तेनुघाट पंचायत भवन मे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का बैठक की गई. इस बैठक का अध्यक्षता डॉo शांकुन्ताला कुमार ने की. वहीं मुख्य अतिथि के रूप मे डॉo सीपी सहाय ने भाग लिया. वशिष्ट अतिथि के रूप मे तेनुघाट की पूर्व मुखिया श्रीमती रेखा सिंह, सुनील कुमार, निकेश कुमार सिन्हा, विजय कुमार बबन और प्रशांत कुमार सिन्हा मुख्य रूप से मंच पर उपस्थित रहे. सभी अतिथियों को फूल- माला पहनाकर स्वागत किया गया, कार्यक्रम की शुरुवात श्री श्री चित्रगुप्त महराज की फोटो पर फूल माला चढ़ाकर और उनकी स्तुति गाकर की गई. इस बैठक मे चर्चा-परिचर्च कायस्थ जाती के उथान पर की गई वहीं प्रत्येक घर मे जाकर और उन्हें सदस्य बनाया जाएगा, जिससे पता चले की कायस्थ की संख्या कितनी हैं और उन्हें कैसे मदद की जाये. साथ ही बैठक मे स्थाई और अस्थाई सदस्य बनाने पर जोर दिया गया उपस्थित लोगों ने बताया कि आने वाले समय मे हमारी एकता भी राजनितिक मे अहम भूमिका निभा सकती हैं.साथ ही आरक्षण की बात पर प्रदेश महा सचिव ने कहा की हमारे समाज को आरक्षण नहीं चाहिए हमारा समाज तो खुद दूसरे को रोजगार देते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed