अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
बोकारो जिला अंतर्गत फुसरो करगली गेट मुख्य मार्ग के करगली सीआईएसफ ऑफिस के समीप शनिवार की रात
अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार जरीडीह बाजार रांची दौड़ा निवासी स्वर्गीय दुर्गा रविदास के पुत्र आनंद रविदास उम्र 24 वर्ष को धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे केंद्रीय अस्पताल ढोरी लाया गया जहां उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। मृतक वीडियो ऑफिस फुसरो में जनरल स्टोर चलाता था और दुकान बंद करके वह जरीडीह अपने घर की ओर जा रहा था। उसी क्रम में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
मौके पर बेरमो पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन की। एसआई कालीचरण सुंडी, एसआई रॉकी बाबा, सेंट्रल अस्पताल पहुंचकर पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बोकारो भेज दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पूर्व शिक्षा मंत्री के पुत्र अखिलेश उर्फ राजू महतो ने अस्पताल में पहुंचकर इस दुख की घड़ी में उन्होंने शोक व्यक्त किया और परिजनों को कहा सरकारी सुविधा जो भी होगा उसे मृतक के परिजनों को दिया जाएगा।
मौके पर चंदन राम, लल्लन रवानी, शिवलाल रविदास, दीपक महतो, भोलू खान, राजेश महतो, कमलेश महतो, बालेश्वर महतो, मदन महतो आदि लोग उपस्थित थे।
