श्योपुर ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान
श्योपुर, मध्य प्रदेश
, ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान
श्योपुर, जिले की वीरपुर तहसील में प्राकृतिक आपदा बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलें प्रभावित हुई इस समय किसानों की फसलें कटकर खेतों में पड़ी हुई है तो कुछ पक्का खड़ी हुई है रविवार को अचानक दोपहर 2:00 से 3:00 के बीच वीरपुर तहसील की सात पंचायतों के 10 ग्रामों में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि होने पर 7 ग्राम पंचायतों के श्यामपुर गोहर दिनरछ, पांचो जाखरे, नितनवास घूसस , सहित कुल 10 ग्रामों में ओलावृष्टि हुई इन ग्रामों के खेतों में सरसों चना धनिया गेहूं की फसलों में नुकसान हुआ उधर घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर द्वारा तहसील वीरपुर को मौके पर राजस्व दल के साथ तत्काल भेज कर प्रभावित फसलों मकान क्षति पशु हानि आदि का सर्वेक्षण, का आदेश दीया उक्त आदेश के परिपालन में पटवारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और पंचायत सचिव सहायक सचिव का संयुक्त सर्वेक्षण दल गठित किया जो मौके पर जाकर विस्तृत सर्वे कार्य करने की आदेश जारी किया दल को तीन दिवस में अपनी छतीआंकलन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया
श्योपुर से जमुना प्रसाद उपाध्याय की रिपोर्ट
