दमोह सुबह तड़के हुई पिता की मौत, नम आंखों से बेटी ने दिया रसायन शास्त्र का पेपर

0
https://youtu.be/XN4c22SeY30

सुबह तड़के हुई पिता की मौत, नम आंखों से बेटी ने दिया रसायन शास्त्र का पेपर
अरविन्द पाठक
घर में रखी रही अर्थी, पेपर खत्म होने के बाद हुआ अंतिम संस्कार

दमोह कभी-कभी इंसान के सामने ऐसी विडंबना आ जाती है जिसके होने पर वह समझ भी नहीं पाता कि वह क्या करें- क्या ना करे, ऐसा ही कुछ हुआ जबेरा जनपद के ग्राम बनवार में जहां 12वीं की छात्रा का सुबह 9:00 बजे रसायन शास्त्र का पेपर था वही सुबह 6:00 बजे उसके पिता की दिल की दौरा पड़ने से मौत हो गयी, मुख्य विषय का पेपर होने की वजह से इस होनहार छात्रा को उनके परिजनों ने समझा-बुझाकर पेपर देने विवेकानंद हाई सेकेंडरी स्कूल भेज दिया वही घर पर पिता की अर्थी रखी रही, नम आंखों से इस बेटी ने पेपर हल किया और जैसे ही पेपर खत्म हुआ उसका भाई उसे लेने स्कूल पहुंच गया, रोती सुबकती छात्रा घर पहुंची जहां पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था, वही नाते रिश्तेदार भी घर में मौजूद थे, बेटी के घर पहुंचते ही करुण रुदन तेज हो गया, अपने पिता शिशु बाल्मीकि की लाडली यह बेटी रिया बाल्मिक कक्षा 12वीं की होनहार छात्रा है और उसके सभी विषय के पेपर अच्छे गए लेकिन आज रसायन शास्त्र के पेपर के पहले पिता की मौत ने उसे झकझोर कर रख दिया, स्कूल स्टाफ को पता चला तो सभी ने उसे सांत्वना दी यहां तक कि केंद्र अध्यक्ष द्वारा उसे निश्चितता के साथ पेपर हल करने को कहा गया, पिता की मौत के गम में डूबी इस छात्रा ने पेपर हल किया और घर पहुंच कर अपने पिता को अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed