मर्डर केस में आजीवन सजा पाए युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर में मर्डर केस में आजीवन सजा पाए निर्मल दीक्षित जोकि जमानत पर अपने ससुराल में रह रहा था। जो कि अज्ञात कारणों के चलते अवैध असलहे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली वही सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने युवक के आत्महत्या करने के कारणों की जांच कर रही है।
आपको बताते चलें कि निर्मल दीक्षित कुछ वर्ष पूर्व जिला अस्पताल के बाहर खोखा लगा रही एक महिला को जान से मार दिया था जिसमें निर्मल दीक्षित व उसका छोटा भाई जेल में बंद था। जिसमे निर्मल दीक्षित को आजीवन कारावास की सजा हुई जिसके बाद उच्च न्यायालय से जमानत पर अपने ससुराल में रह रहा था । वही बताते हैं कि निर्मल दीक्षित की पत्नी उसके साथ ना रहकर अलग कमरा लेकर रह रही थी। वही पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने में जुटी है।
लखीमपुर खीरी
शाहिद खान
