प्रदेश में आयुष नर्सेज ने जॉब चार्ट आदेश की जलाई होली
आयुर्वेद विभाग राजस्थान अजमेर के निदेशक द्वारा 18 मार्च को जारी नवीन जॉब चार्ट आदेश का प्रदेश भर में विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है ! शुक्रवार को अखिल राजस्थान राज्य आयुष नर्सेज महासंघ के आह्वान पर प्रदेश भर के आयुष नर्सेज ने इस तुगलकी आदेश का पूर्णतया बहिष्कार करके इसकी होली जलाकर सरकार व विभाग के प्रति अपना विरोध प्रदर्शन किया* !
महासंघ के प्रदेश जिला अध्यक्ष बंटू कुमार ने इस नवीन जॉब चार्ट आदेश को नर्सेज जगत में काला कानून बताते हुये धोर औषधालय में इसकी होली जलाई ! नर्सेज के साथ भेदभाव करने का बड़ा आरोप लगाते हुये कहा कि नर्सेज से नर्सिंग कार्यो के अलावा गैर नर्सिंग व अनुचित काम ठीक नहीं है
प्रदेश जिला अध्यक्ष बंटू कुमार ने कहा कि उक्त जॉब चार्ट कमेटी में शामिल निदेशक व अन्य सभी सदस्य चिकित्सक संवर्ग से विलोंग करते है जिन्होंने जानबूझकर नर्सेज के साथ अन्याय किया है

