जहाजपुर भीलवाड़ा से सांवरिया सालवी की रिपोर्ट
अवैध बजरी खनन पर शक्करगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रेलर व कार जब्त – 3 गिरफ्तार
शक्करगढ़ थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे एक ट्रेलर और उसे एस्कॉर्ट कर रही ब्रेजा कार को जब्त किया है।
थाना प्रभारी पूरणमल ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से ट्रेलर चालक सहित ब्रेजा में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

