टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट।2 अप्रैल।महिला मण्डल ने बालक महावीर का पालना झूलाया।

0

निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य इन्द्र नन्दी महाराज ससंघ के सानिध्य एवं आशीर्वाद से चंद्रप्रभु जैन मंदिर एवं बड़ा जैन मंदिर में पालना महोत्सव का आयोजन किया गया। चन्द्रप्रभु महिला मंडल द्वारा बपूंई वालों की धर्मशाला में भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर बधाई उत्सव मनाया गया। जिसमें सोधर्म इंद्र का दरबार सजाया गया। जैन समाज के प्रवक्ता सुनील भाणजा व विमल जौंला ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर महिला मंडल द्वारा माता त्रिशला की गोद भराई का आयोजन किया गया एवं अष्टकुमारियों द्वारा 16 स्वप्न दिखाए गए। भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर खुशियां मनाई गई। बालक महावीर को सोधर्म इंद्र द्वारा भगवान महावीर को 1008 नेत्रों से निहारा गया। इसके बाद सभी महिलाओं ने बालक महावीर का संगीत के साथ पालना झुलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सपना लुहारा, पदमा मित्तल, नेहा ललवाडी, अनिता छाबड़ा, अनीता सेदरिया, अनीता जैन, रानी पहाडी व अनीता कठमाणा ने भगवान् महावीर स्वामी का चित्र अनावरण करके दीप प्रजवलन किया। इस अवसर पर आचार्य इन्द्र नन्दी महाराज ने कहा कि महावीर का संदेश जियो और जीने दो जीवन जीने की कला सिखाता है। मन, वचन और कर्म से किसी को पीडा नहीं देना अहिंसा का मार्ग है। जब महान आत्माओं का जन्म होता है, तब विश्व में सुख समृद्धि आती है।

निवाई। पालना महोत्सव में 16 स्वप्न दिखाते हुए अष्टकुमारियां।

टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट।2 अप्रैल।महिला मण्डल ने बालक महावीर का पालना झूलाया।
टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट।2 अप्रैल।महिला मण्डल ने बालक महावीर का पालना झूलाया।

https://youtu.be/A-NQ40-O7Gs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed