टोंक 2 अप्रैल। टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट।टोंक जिले से जहां डीएसटी टीम ने अपहरण के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना की टीम लगाकार ताबड़तोड़ कार्यवाही को अंजाम दे रही है जिससे आमजन में विश्वास अपराधियों में डर का माहौल देखने को मिला है।
मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में हुए अपहरण के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी से पूछताछ जारी है। टोंक जिले में पुलिस की सतर्कता एक बार फिर देखने को मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव के निर्देशन और पीपलू डीएसपी रामावतार ताखर के सुपरविजन में डीएसटी टीम ने बरोनी थाना क्षेत्र में अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने बरथल तिराहे से एक व्यक्ति का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद पीड़ित के साथ गंभीर मारपीट भी की गई। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में चन्दू उर्फ राकेश, मनराज गुर्जर, राधेश्याम उर्फ राधे और मोहित शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से बरोनी थाने में गहन पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

