सुलतानपुर जनपद में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर का आयोजन, तिथियां जारी

0

सुलतानपुर सुलतानपुर जनपद के जिला विकास कार्यालय, विकास भवन सुलतानपुर द्वारा सुरक्षा जवानों के पंजीकरण एवं भर्ती शिविर के आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया एसआईएस लिमिटेड के माध्यम से भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत संचालित सिविल डिफेंस डायरेक्टरेट, नई दिल्ली के सहयोग से कराई जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट जज को फोन करना पड़ा भारी, विधायक संजय पाठक पर अवमानना केस


जिला विकास अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विकास खंडों में निर्धारित तिथियों के अनुसार शिविर का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। भर्ती शिविर के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण उपरांत स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।


जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विकास खंडों में 6 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक चरणबद्ध तरीके से शिविर आयोजित होंगे। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मानकों के अनुरूप हो, ताकि बेरोजगार युवाओं को निष्पक्ष अवसर मिल सके।

सुलतानपुर जनपद में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर का आयोजन, तिथियां जारी
सुलतानपुर जनपद में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर का आयोजन, तिथियां जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed