मुंहबोली बहन से रेप, 10 दिन बंधक बनाया

0

काम के बहाने अबोहर से श्रीगंगानगर ले गया; बोली- मोबाइल तोड़ा, फिर छोड़कर भागा

अबोहर की महिला को काम के बहाने राजस्थान लेकर जाकर रेप किया गया और 10 दिन तक बंधक बनाकर रखा। महिला ने कहा कि आरोपी उसे मुंहबोली बहन कहता था और इसी का फायदा उठाकर उसे अपने साथ ले गया। राजस्थान ले जाने के बाद आरोपी ने उसका फोन तोड़ दिया।

जिसके कारण उसकी किसी से बात नहीं हो पाई। किसी तरह उसके हाथ आरोपी युवक का फोन लगा, तो उसने अपने पति को कॉल कर आपबीती बताई। इसके बाद पति, देवर और ससुर उसे लेने के लिए राजस्थान पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही आरोपी श्रीगंगानगर में महिला को छोड़कर भाग गया।

इसके बाद उसे यहां लाकर अस्पताल में मेडीकल के लिए दाखिल करवाया। वहीं पति ने कहा कि उसने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने तक कोई कार्रवाई नहीं की। अब फिर से उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है।

Chunawadh News in Hindi, चूनावढ़ समाचार, Latest Chunawadh Hindi News,  चूनावढ़ न्यूज़Chunawadh News in Hindi, चूनावढ़ समाचार, Latest Chunawadh Hindi News,  चूनावढ़ न्यूज़

महिला ने ये बड़ी बातें बताई…

  • 23 मार्च को लेकर गया था आरोपी: मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अंबियापुर की रहने वाली 23 वर्षीय महिला अपने पति के साथ गांव में मजदूरी करती है और उसका एक बेटा भी है। महिला के अनुसार, गांव का ही मंगल सिंह नाम का युवक, जो किन्नू के बागों में काम करता है और उसे बहन कहता था, 23 मार्च को उसे मजदूरी के बहाने अपने साथ ले गया। महिला ने बताया कि आरोपी उसका फोन भी अपने साथ ले गया, जिससे वह अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पाई।
  • मारपीट की और रेप किया: पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे श्रीगंगानगर, जयपुर, बीकानेर और हरिद्वार ले गया। बाद में वह उसे वापस श्रीगंगानगर के 2 जीबी चक निवासी अपने दोस्त प्रवीण के घर छोड़ गया। इस दौरान आरोपी ने लगातार उसके साथ मारपीट की और रेप किया। करीब 10 दिन तक बंधक बना कर रखा।
  • आरोपी ने फोन तोड़ दिया: महिला ने आरोप लगाया कि जाते समय आरोपी उसकी सोने की बाली और पायल भी अपने साथ ले गया और उसका फोन तोड़ दिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। करीब एक सप्ताह बाद आरोपी उसे अकेला छोड़कर फरार हो गया।
  • किसी तरह फोन हाथ लगा, पति को आपबीती बताई: महिला ने कहा कि परसों रात को उसे किसी तरह से प्रवीण का फोन हाथ लगा, तो उसने अपने पति को फोन कर सारी बात बताई। जिस पर उसका पति व ससुर और देवर उसे लेने वहां पहुंचें और उसे यहां लाकर अस्पताल में मेडीकल के लिए दाखिल करवाया।

पति बोला- पुलिस ने कार्रवाई नहीं की

महिला के पति ने 23 मार्च को शाम तक जब वह घर नहीं लौटी, जो पत्नी के लापता होने की शिकायत खुईयां सरवर थाने में दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।

मामले की जांच कर रही पुलिस

थाना खुहियां के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच लेडी इंस्पेक्टर परमिला और गुरदीप सिंह को सौंप दी गई है। पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। पैसों के बारे में पुलिस मामले की जांच करेगी या आरोपी पकड़ा जाएगा उसके बाद इस मामले का स्पष्टीकरण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed