Chhatisgarh Weather Update। किसानों के लिए अलर्ट , प्रदेश में 11 से 14 फरवरी तक बारिश की संभावना

प्रदेश में दो तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है , अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
CGWeathe update।उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है, इसके कारण न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना कम है।
11 से 14 फरवरी के बीच प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।पिछली रात राजधानी का न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।