प्रदेश में मौसम ने बदला मिजाज , राजधानी में मूसलाधार बारिश , प्रदेश के कई इलाकों में गिरे ओले।

0

CG WEATHER।रविवार रात मौसम का मिजाज बदल गया, ठंडी तेज हवाएं चली जिसके बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। राजधानी में आज सुबह से मूसलाधार बारिश के साथ अंधेरा छाया हुआ है। मौसम को लेकर विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था।

आज भी बरसेंगे ओले

प्रदेश में कई इलाकों में ओले भी गिरे है। मौसम को देखते हुए बताया जा रहा है की आज भी ओले बरस सकते है।मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में बदलाव हो रहा है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान रायपुर में 32.2, माना में 31.7, बिलासपुर में 29.6, पेण्ड्रारोड में 23.4, अंबिकापुर में 25, जगदलपुर में 33, दुर्ग में 29.4 और राजनांदगांव में 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed