PM का भाषण राम-राम से शुरू, जय सियाराम पर खत्म

0

अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रविवार को पूरा हो गया। मोदी बतौर मुख्य यजमान हल्के पीले रंग की धोती और कुर्ता पहनकर 12 बजे मंदिर परिसर में पहुंचे। उनके हाथ में एक थाल थी, जिसमें श्रीरामलला का चांदी का छत्र था। संकल्प के साथ प्राण प्रतिष्ठा की विधि 12 बजकर 5 मिनट पर शुरू हुई, जो 1 घंटे से ज्यादा समय तक चली।

प्रधानमंत्री ने भगवान की आरती कर चंवर डुलाया। मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास से कलावा बंधवाया और उनके पैर छुए। इसके बाद उन्होंने श्रीरामलला की परिक्रमा की और साष्टांग प्रणाम किया। उन्होंने राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के भी पैर छुए। PM ने अपना 11 दिन का व्रत भी तोड़ा।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM ने लोगों को संबोधित किया। 35 मिनट की स्पीच PM ने राम-राम से शुरू की और जय सियाराम पर खत्म किया। उन्होंने देशवासियों को बधाई दी और कहा- कुछ तो कमी थी जो मंदिर बनने में सदियां लग गईं। ये राम मंदिर भारत के उत्कर्ष-उदय का साक्षी बनेगा। PM 4 बजे दिल्ली लौट गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *