12 वर्षीय बालक की हत्या कर तालाब में फेके गए शव का पुलिस ने किया खुलासा, गांव का ही बाल अपराधी निकला कातिल |
गिरिजानन्द शर्मा
ब्यूरो हेड- महराजगंज
मोब- 9415243456

महराजगंज / घुघली |स्थानीय थाना घुघली के ग्राम पंचायत खानपुर में शुक्रवार को एक 12 वर्षीय बालक की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक बाल अपचारी को किशोर न्यायालय भेज दिया। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को खानपुर गांव में स्थित तालाब में एक 12 वर्षीय बालक का संदिग्ध हालत में शव मिला था। शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या का आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। तहरीर मिलने के बाद घुघली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई थी जांच के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची और समय करीब 08.30 बजे खानपुर निवासी एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय भेज दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने में पता चला कि खानपुर निवासी बाल अपचारी ने 12 वर्षीय रोहन की हत्या कर पश्चिम पोखरे में डाल दिया था। हत्या आरोपी बाल अपचारी का पूर्व में भी थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 323/2023 धारा 302/201 भादवि मुकदमा पंजीकृत हुआ है। घटना इतना दर्दनाक था कि उसे देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। शव मिलने के बाद से ही घर वालों ने हत्या का आशंका जताया था जबकि हत्या के बाद बाल अपचारी ने आत्महत्या का रूप देने के लिए तालाब में डाल दिया था। शव मिलने के बाद शरीर पर चोट के निशान मिले थे जिसके कारण परिजनों का शक और गहरा हो गया था कि रोहन की हत्या की गई है। तहरीर मिलने के बाद थानाध्यक्ष नीरज रॉय ने अपने टीम के साथ जांच में जुटे और महज एक दिन में ही हत्या की मिस्ट्री को सुलझा कर केस रफा दफा कर दिए |
