भाजपा छोड़ 65 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

0

झाबुआ: कांग्रेस पार्टी की रीती नीतियों से प्रभावित होकर व भाजपा के क्रियाकलापों महंगाई बेरोजगारी आदिवासियों पर अत्याचार के चलते विधानसभा क्षेत्र के छोटी गेहलर झेर के 65 भाजपा के कार्य कृताओ ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री विधायक कांतिलाल भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका के समक्ष कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताते हुए कांग्रेस में शामिल हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा डालकर सम्मान किया व कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई इस अवसर पर विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी धर्मनिरपेक्ष पार्टी होकर सर्वधर्म समभाव सर्वहारा वर्ग के उत्थान मैं विश्वास करने वाली पार्टी है क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए हैं कांग्रेस शासनकाल में ही हुए हैं भाजपा सरकार 20 साल से राज कर रही है विकास कार्य तो दूर आज महंगाई बेरोजगारी आदिवासियों पर अत्याचार के चलते देश में नंबर 1 पर आज मध्यप्रदेश है
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है भाजपा नेता कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं अब जनता ग्रामीण किसान बेरोजगार युवा भाजपा की करणी कथनी का अंतर समझ चुके हैं कांग्रेस पर विश्वास जताकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने का विचार कर चुके हैं आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है
इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल आशीष भूरिया पप्पू वडकिया गौरव सक्सेना जितेंद्र शाह आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *