तेंदूखेड़ा में सिंचाई विभाग का पौड़ी जलाशय फूटा
दमोह तेंदूखेड़ा से तारादेही के समीप सिंचाई विभाग के पौड़ी जलाशय में से देर शाम पानी रिसने से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत और अफरा तफरी का माहोल व्याप्त हो गया जिसकी सूचना प्रशासन को दी गई जिससे तत्काल तेंदूखेड़ा टी आई एस डीएम सी ई ओ नायब तहसीलदार अपने दल बल सहित पौड़ी पहुंचे ओर रेस्क्यू कर प्रभावित होने वाले ग्रामीणों को उनके पशुधन सहित सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया सुबह होते होते जलाशय पूरी तरह फट गया जिससे चारो ओर पानी पानी दिखाई देने लगा लेकिन रेस्क्यू के कारण किसी जनहानि एवम पशुधन हानि की सूचना नहीं है लेकिन अत्यधिक पानी के कारण घरों और फसलों में धन हानि ज्यादा हुई है सुबह एस पी कलेक्टर ने पौड़ी पहुंचकर सड़क मार्ग दोनो तरफ से बंद करवा दिया और प्रशानिक अमला बुला कर राहत और बचाव कार्य तेज करवाए जिसमे आस पास के थानों के पुलिस बल सहित प्रशासनिक अमले को लगाया गया है
