लापरवाही : छप्पर के नीचे गुजार दिए 18 साल, आज भी नसीब नहीं हुआ आवास

0
खंडासा/ अयोध्या, चाणक्य न्यूज इंडिया। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड अमानीगंज की ग्राम पंचायत इमामगंज पूरे बंधन गांव में छत की आस लगाए बैठी एक महिला ने अपने परिवार के साथ 18 साल छप्पर में बिता दिया। लेकिन अभी तक परिवार को ब्लॉक कर्मियों की लापरवाही के चलते आवास नसीब नहीं हुआ है।
    
प्रदेश सरकार की ओर से भले ही गरीबों का आवास दिए जाने का दावा किया जा रहा है, वहीं इमामगंज पूरे बंधन गांव निवासी सुनीता देवी अपने पति जगदीश व तीन बच्चों के साथ छत पाने के लिए 18 साल से आस लगाए बैठी है। सरकार की महत्वकांक्षी योजना का लाभ पाने के लिए महिला कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल, समाधान दिवस सहित तहसील व ब्लॉक अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आवास दिलाने की गुहार लगा चुकी है। 
महिला का कहना है कि जिस पर जांच आख्या रिपोर्ट में ब्लॉक कर्मियों की ओर से बताया गया कि परिवार आवास के पात्र है लेकिन आवास की सूची चली गई है। दूसरी सूची में परिवार का नाम अंकित कर लिया जाएगा। आवास के पात्र होने के बावजूद भी कर्मियों द्वारा महिला का नाम पात्रता सूची अंकित नहीं किया गया। ग्राम्य विकास अधिकारी शिवांगी सिंह ने बताया की सुनीता देवी के घर जाकर जांच करके बहुत जल्द पात्रता सूची में नाम अंकित करा कर उन्हें आवास दिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed