कांग्रेस पार्टी की जनसंवेदना एवं परिवर्तन यात्रा
अरविंद पाठक दमोह
दमोह गौरव पटेल प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत दमोह के तत्वाधान में महुआखेड़ा से मड़कोलेस्वर तक 151 किलोमीटर यात्रा के दूसरे दिन पैदल यात्रा निकाली गई जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल के द्वारा लोगों से जन संवाद किया गया एवं उनकी समस्याओं का निदान कराया गया तथा नारी सम्मान के फार्म महिलाओं से भरवाए गए भीषण गर्मी में पैदल चलकर लोगों की समस्याओं को सुना कुछ बड़ी समस्याओं को नोट करके शीघ्र निपटारा करने का वचन दिया इस अवसर पर अजय नायक, अंकुल बिदौल्या,विपिन तिवारी,माधव सींग, ग्राम पंचायत सरपंच गीता बंजारा, एवं जामूपुरा सरपंच शीला देवी की उपस्थिति रही
