पटवारीओ द्वारा राहत राशि में किए गए गबन को लेकर कांग्रेस द्वारा दिया जाएगा ज्ञापन

0

पटवारीओ द्वारा राहत राशि में किए गए गबन को लेकर कांग्रेस द्वारा दिया जाएगा ज्ञापन

देवास। कन्नौद । पटवारीओ द्वारा राहत राशि में किए गए गबन को लेकर कांग्रेस द्वारा दिया जाएगा ज्ञापन | देवास जिले में 35 पटवारियों द्वारा किसानों को मिलने वाली राहत राशि उनके खाते में ना डालते हुए अपने रिश्तेदारों और अन्य मिलने वालों के खाते में राशि डालकर गबन करने को लेकर कांग्रेस द्वारा 8 जून गुरुवार को खातेगांव में अनुविभागीय अधिकारी को राज्यपाल के नाम दोपहर 1 बजे ज्ञापन सौंपा जाएगा। उक्त जानकारी ओम पटेल ने देते हुए बताया कि जिन किसानों की राहत राशि का गबन किया गया है उन किसानों के खाते में शासन, प्रशासन शीघ्र राशि को डालें, तथा आर्थिक अपराध करने वाले पटवारियों पर कठोर कार्रवाई की जा कर उन्हें सेवा मुक्त किया जाए। खातेगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश बिश्नोई, नारायण पटेल, अकबर भाई तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव ने कांग्रेसजनों, किसानों से अधिक से अधिक संख्या में एसडीएम कार्यालय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed