गुनौर में भूमि पूजन का सिल सिला जारी वार्डो के विकास की हुई शुरुआत।

0

सह संपादक जितेंद्र पांडेय

नगर परिषद गुनौर के वार्ड क्रमांक 04,08,10,11,12 में 50 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड़ों का नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मलखान सिंह, उपाध्यक्ष चंदन सपेरा, पार्षद श्रीमती पूनम सपेरा, कुमारी प्रीति पटेल, श्रीमती, श्रीमती कीर्ति प्रबल जैन, श्रीमती माया सुरेंद्र रैकवार, श्रीमती गुलाब बाई हरदयाल यादव, श्री रज्जू लाल लोधी, द्वारा किया गया भूमि पूजन।
नगर परिषद गुनौर वार्डों पानी निकास की सुविधा न होने के कारण कीचड़ रहता था आमजनता को आवागमन मे भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था वार्डवासियों की मांग एवं आमजन की सुविधा एवं स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुये कायाकल्प मद से इन वार्डों में सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है रोडों का निर्माण हो जाने से इन वार्डों के नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
भूमि-पूजन कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अजय अग्निहोत्री, इंजीनियर श्री देवेन्द्र सोनी नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed