सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्रीय केंद्र दमोह द्वारा संस्था का 44 वा स्थापना दिवस

0

दमोह- सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्रीय केंद्र दमोह द्वारा संस्था का 44 वा स्थापना दिवस रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय में गरिमामय पूर्ण मनाया गया,इस दौरान दस दिवसीय समर कैंप इंद्रधनुष में हिस्सा लेने वाले बच्चों को संग्रहालय का भ्रमण करवाया गया,संग्रहालय में ही बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिसमें मुख्य रूप से कत्थक नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही बच्चों ने गीतों की भी प्रस्तुति भी दी। संग्रहालय के भ्रमण के दौरान डॉ सुरेंद्र चौरसिया ने बच्चों को मूर्तियों के बारे में विस्तार से बताया और इस दौरान वरिष्ठ चित्रकार एवं छायाकार मनोहर काजल संग्रहालय प्रभारी सुरेंद्र चौरसिया,रंगकर्मी राजीव अयाची, रवि बर्मन नरेंद्र अरजरिया,दिलीप नामदेव,सिंधू राजपूत,क्षेत्राधिकारी अनुज बाजपेयी,त्रिपाल सिंह,हरिओम खरे,सचिन सिंह,रामू जड़िया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed