अंतर राज्य मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार श्योपुर पुलिस को मिली सफलता
श्योपुर
अंतर राज्य मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार श्योपुर पुलिस को मिली सफलता
श्योपुर, पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार ने बताया कि विगत कई दिनों से श्योपुर जिले के बड़ौदा मानपुर, सेसई पूरा वीरपुर रघुनाथपुर सवाई माधोपुर इटावा करौली राजस्थान से मोटरसाइकिल चोरी की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र तोमर की निगरानी और एसडीओपी श्योपुर से राजू रजक के निर्देशन में थाना प्रभारी सतीश कुमार दुबे को श्योपुर में हो रही मोटरसाइकिल चोरी की गुत्थी को सुलझाने हेतु निर्देशित किया इसके पालन में सतीश दुबे द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल व ज्ञात चोरों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया टीम को २6 मई को मुखबिर सूचना पर मंडी बाईपास रोड से आरोपी अंकुर पुत्र वारिस्टर जादौन जो दीपक पुत्र विजय जोशी निवासी कच्ची बस्ती को गिरफ्तार किया गया जिसने अलग-अलग जगह से चोरी की गई 8 मोटरसाइकिल जप्त की गई दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने दोस्त अनिल जाटव व गौरव शर्मा के साथ मिलकर श्योपुर व राजस्थान से मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया चोरी की गई मोटरसाइकिल अनिल जाटव और गौरव शर्मा के पास होना बताया मुखबिर की सूचना पर आरोपी अनिल जाटव पुत्र कल्लू को मोरडोंगरी से गिरफ्तार किया गया अनिल जाटव पुत्र कल्लू के घर से चार मोटरसाइकिल बरामद की गई आरोपी गौरव शर्मा के पास से भी 5 से 6 मोटरसाइकिल बरामद हो सकती है टीम में सतीश कुमार दुबे रवि शंकर लोकेंद्र कंसाना दिलीप शर्मा अजरुदीन और मनोज शर्मा सहित थाना प्रभारी बर्गवा दिनेश राजपूत आंवला थाना प्रभारी नरेंद्र
राजपूत शामिल है, इन अपराधियों के खिलाफ श्योपुरकोतवाली सहित आवदा थाने में विभिन्न धाराओं में अनेकों अपराध पंजीकृत है
श्योपुर से जमुना प्रसाद उपाध्याय की रिपोर्ट
