जोधपुर- जिला कलेक्टर ने जी20 रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0

जोधपुर- जिला कलेक्टर ने जी20 रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रिपोर्टर धीरेन्द्र भाटी

रथ करेगा जी-20 एंप्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप सम्मेलन पोस्टर का प्रचार
अंतर्राष्ट्रीय मिलेट ( मोटा) अनाज वर्ष 2023 आधारित होगा थीम
जोधपुर,शुक्रवार / जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने जी-20 सम्मेलन एवं अंतरराष्ट्रीय मिलेट( मोटा )अनाज वर्ष 2023 विषय पर आधारित थीम के प्रचार प्रसार के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जी-20 रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक बीके द्विवेदी ने बताया कि रथ का उद्देश्य है कि जी-20 एंप्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप सम्मेलन की थीम “वसुधैव कुटुंबकम्“, एक धरती -एक परिवार -एक भविष्य, तथा मिलेट (मोटा) अनाज के फायदों की जानकारी शहर के आम लोगों तक पहुंचे।
उन्होंने बताया कि यह रथ शुक्रवार और शनिवार को पूरे शहर में स्थानीय लोगों के मध्य प्रसिद्ध बाजरा एवं अन्य मोटे अनाज आधारित गीतों के माध्यम से अधिकतम स्थानों पर प्रचार- प्रसार करेगा ।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक सुराणा, आयुर्वेद विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार सीमा कविया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (तृतीय) रोहित कुमार, प्रोटोकॉल अधिकारी प्रमोद सीरवी, माडा में अतिरिक्त आयुक्त रेणु सैनी,उपखंड अधिकारी दक्षिण अपूर्वा परवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed