जी-20 सम्मेलन की व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी,

0

जी-20 सम्मेलन की व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी,

रिपोर्टर धीरेन्द्र भाटी

संभागीय आयुक्त ने बैठक लेकर की समीक्षा,दिए आवश्यक
दिशा-निर्देशजोधपुर,मंगलवार/आगामी 2 से 4 फरवरी तक जोधपुर में आयोजित जी-20 सम्मेलन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए संभागीय आयुक्त कैलाशचन्द मीना की अध्यक्षता में मंगलवार अपराह्न को उनके कक्ष में बैठक हुई।
इसमें सम्मेलन से जुड़े तमाम प्रबन्धों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़, उपायुक्त डॉ. अमृता दुहन, गौरव यादव, नगर निगम आयुक्त अरुण कुमार पुरोहित एवं अतुल प्रकाश, जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त नवनीत कुमार, एसीपी ट्राफिक चैनसिंह महेचा आदि अधिकारियों ने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।
बैठक में जानकारी दी गई कि जी 20 की तैयारियों के अन्तर्गत जरूरी स्थानों पर बेरिकेडिंग, दुरस्तीकरण, रंग-रोगन, यातायात गुमटियों पर पेंट आदि कर दिया गया है।
संभागीय आयुक्त ने सम्मेलन से संबंधित सभी स्थानों पर सौन्दर्यीकरण, मरम्मत आदि की समीक्षा करते हुए कहा कि जन सहभागिता से दीवारों पर रंग-रोगन, स्वागत द्वार लगाने, चौराहों को सुसज्जित करने आदि के कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान् स्वागत में सहभागी बनने वाले शहरवासियों की जन सहभागिता के वीडियो भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
संभागीय आयुक्त ने जी 20 सम्मेलन के रूट तथा आयोजन स्थलों के आस-पास सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सभी कार्यों की रफ्तार में तेजी लाने, कार्य को गति देने के लिए कार्मिकों की संख्या में अभिवृद्धि करने के निर्देश देते हुए कहा कि 30 जनवरी से विशिष्टजनों का आगमन शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए कार्यों में गति लाएं।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि नवीन तथा सौन्दर्यीकरण के कार्यों को प्रभावी ढंग से इस प्रकार संपादित करें कि शहर का स्वरूप निखरा-निखरा लगे।
संभागीय आयुक्त ने वीआईपी/वीवीआईपी भ्रमण के सम्पूर्ण रूट व यात्रा कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा, सफाई, साज-सज्जा आदि की जानकारी ली और बिन्दुवार समीक्षा करते हुए बेहतर तैयारियों के लिए जुटने के निर्देश दिए और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्थलों पर समुचित प्रबन्धों को अच्छी तरह सुनिश्चित किया जाए।
जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने संभागीय आयुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के दौरान जोधपुर के उद्योग और हस्तशिल्प की झलक दिखाने के लिए सालावास की दरियां, लाख की चूड़ियों, बाजरे का खेत आदि पर स्टॉल्स लगाए जाएंगे।
बैठक में बताया गया कि सम्मेलन के दौरान् सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगभग ढाई सौ लोक कलाकारों द्वारा 45 से 50 मिनट की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मारवाड के हेरिटेज का दिग्दर्शन कराने के लिए वीडियो का प्रदर्शन भी प्रस्तावित है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सम्मेलन की जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों पर विस्तार से जानकारी दी और बताया कि शहर को निखारने का कार्य अच्छी तरह चल रहा है और सम्मेलन से संबंधित कार्य तय समय पर पूर्ण कर लिए जाएंगे।
बैठक में जानकारी दी गई कि 28 जनवरी को प्रशासन एवं पुलिस द्वारा वीआईपी रूट का भ्रमण कर निरीक्षण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed