भारतीय किसान संघ द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण में एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया
श्योपुर
सहकारिता का मुख्यालय जिला श्योपुरशीघ्र घोषित करे सरकार नरेंद्र सिंह चौधरी
भारतीय किसान संघ द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण में एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें श्योपुर जिले की जिला सहकारी बैंक का मुख्यालय जो आज तक मुरैना है जबकि श्योपुरको जिला बने 25 वर्ष हो गए हैं इस संबंध में भारतीय किसान संघ लंबे समय से सरकार से मांग करता रहा है लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई जिस से मिलने वाले लाभ किसानों को पूरी तरह से नहीं मिल पा रहा है इस और सरकार ने जल्दी ध्यान नहीं दिया गया तो भारतीय किसान संघ को एक बड़े आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष नरसिंह चौधरी प्रांतीय सदस्य हरिशंकर पालीवाल जिला उपाध्यक्ष नारायण मीणा बड़ौदा तहसील अध्यक्ष पूरन सिंह गुर्जर प्रभु लाल गुर्जर जिला कार्यकारिणी सदस्य देशराज मेवाड़ा बाबूलाल सुरेश चंद्र जाट ओम प्रकाश जितेंद्र मुरारीलाल गौरी शंकर मीणा रामकुमार पटेल भरत जाट आदि बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे
श्योपुर, से जमुना प्रसाद उपाध्याय की रिपोर्ट
