श्योपुर राम बड़ौदा वेयरहाउस पर 5 दिनों से खरीदी बंद किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन
श्योपुर
राम बड़ौदा वेयरहाउस पर 5 दिनों से खरीदी बंद किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन
श्योपुर, जिले की राम बड़ौदा स्थित सावित्री बेयर हाउस पर समर्थन मूल्य पर चल रही चना सरसों गेहूं की उपज खरीदी पिछले 5 दिनों से बंद है जिसके कारण किसानों ने भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि भाजपा अपने आप को किसान हितेषी बताने का ढोंग करती है श्योपुरमें किसानों को खरीद केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ता है पिछले 5 दिनों से किसान परेशान है खरीदी केंद्र पर लगी संस्थाओं व वेयरहाउस प्रबंधन में आपसी खिंचा तान चल रही है परिणाम स्वरूप किसान परेशान है किसानों द्वारा प्रदर्शन करने पर चना सरसों की खरीदी तो चालू हो गई किंतु गेहूं की खरीदी बंद है इस अवसर पर किसान नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही खरीदी केंद्र सुचारू रूप से प्रारंभ नहीं किए तो आगामी दिनों में किसान उग्र रूप से प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम करेगा
