छतरपुर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आठ चोरियों का खुलासा
छतरपुर
**एसपी अमित संघी के निर्देशन पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आठ चोरियों का खुलासा करते हुए आठ मोटरसाइकिल सहित चोरों को गिरफ्त में लिया!
विगत कई महिनो से सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की कई वारदात हो रही थी थाना प्रभारी कमलेश साहू द्वारा इन चोरियों की जानकरी लगाने हेतू मुखबिर तंत्र तैयार किया गया और मुखबीर की सूचना पर संदेही मंजू विश्वकर्मा पिता इमरत लाल विश्वकर्मा उम्र 25 साल निवासी कोडन थाना बमीठा एव पुरुषोत्तम विश्वकर्मा आयु 22 साल निवासी कोडन थाना बमीठा को धर दबोचा पुलिस अभिरक्षा में कड़ी पूछताछ की तो दोनो ने 8 मोटरसाइकिलों के बारे में बताया आरोपी द्वार दी गई जानकरी के अनुसार पुलिस ने आठ मोटरसाइकिल को जप्त किया!
साथ ही नौगांव में बीकानेर मिठाई वाले के घर में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है मुख्य आरोपी संजुल राजा परमार घटना तारीख से लगतार फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने धर दबोचा उसके पास से 315 बोर का देसी कट्टा एक जिंदा कार्तूश और लूट कर ले गए दो सोने के बिस्किट एक बाजू बंद कीमत लगभग 18 लाख रुपए जप्त की है!
