पन्ना कुआं ताल मंदिर की दान पेटी 3लाख 96 हजार 620 रुपए प्राप्त हुई राशि होगा मंदिर का निर्माण

0
https://youtu.be/rerGsE-tf1A

तहसीलदार एवं कार्यवाहक जनपद सीईओ की निगरानी में खोली गई कुआं ताल मंदिर की दान पेटी 3लाख 96 हजार 620 रुपए प्राप्त हुई राशि होगा मंदिर का निर्माण

पन्ना जिले के पवई जनपद अंतर्गत आने वाली बनौली ग्राम पंचायत के कुआं ताल में मां कंकाली का दरबार है जहां प्रत्येक वर्ष बुंदेलखंड का सबसे बड़ा मेला चैत्र नवरात्रि को लगता है और इस मेले में प्रदेश व बाहर से व्यापारी आते हैं और व्यापार करते हैं तो वहीं देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और मां के दर्शन कर चढ़ावा चढ़ाते हैं साथ ही खरीदारी करते हैं और प्रत्येक वर्ष मंदिर की दान पेटी प्रशासन की निगरानी के बीच खोली जाती है और जो चढ़ावा दानपेटी से प्राप्त होता है मंदिर का जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य कराया जाता है आज फिर हर वर्ष की भांति प्रशासन की निगरानी के बीच मां कंकाली मंदिर परिसर में रखी दान पेटी खोली गई जिसमें 3लाख 96हजार 620 रूपए का चढ़ावा प्राप्त हुआ जो प्रशासन की देखरेख में रखा जाएगा जिस रुपये से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed