दमोह पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में हुई माता पिता की गोद भराई

0

दमोह जिले के श्री गणधर तीर्थ क्षेत्र सिद्धांत धाम बेला जी दमोह में भव्य चौबीसी मानस्तंभ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री दिगंबर जैन गणधर तीर्थ क्षेत्र बेलाजी में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का निर्देशन सौभाग्य संस्कार ट्रस्ट दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान परम पूज्य बुंदेलखंड केसरी आचार्य श्री 108 सिद्धांत सागर जी महाराज, परम पूज्य बाल योगी आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर जी महाराज,परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 समता मति माताजी,परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 सौभाग्य मति माताजी सहित समस्त संघ का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान माता पिता की गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में देश भर से आए भक्तों ने अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराई। मालूम हो रहा कि परम पूज्य आचार्य के दिशा निर्देशन में अब तक बेलाजी में दो पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हो चुके हैं। तो वही तीसरा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यहां पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति द्वारा समस्त प्रकार की व्यवस्थाएं भी की गई है। प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान भगवान के पंचकल्याणक की समस्त क्रियाएं संपन्न की जाएगी। प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य पात्रों में भगवान के माता-पिता अनिल सेठी श्रीमती पूनम सेठी, अशोक विहार फेज-2 दिल्ली, सौधर्म इंद्र वीरेंद्र जैन श्रीमती अनीता जैन पटेरा, धनपति कुबेर हेमंत सराफ हिमांशी सराफ पटेरा, महायज्ञ नायक आनंद जैन रश्मि जैन सिंगपुर, यज्ञ नायक राजेंद्र जैन मंजू जैन पटेरा, ईशान इंद्र मांगीलाल जी मामा प्रेमलता जैन मेहतवाड़ा, सानत इंद्र सनत जैन मीना जैन सिंगपुर,
माहेंद्र इंद्र डॉ विजय जैन श्रीमती बेवी जैन पटनयाउ, ब्रह्म इंद्र निर्मल जैन अंजू जैन पटेरा, लांतव इंद्र राजू जैन संगीता जैन पटेरा, शुक इंद्र सुकौशल जैन उषा जैन, शतार इंद्र राजकुमार जैन गुड्डडी जैन कुड़ई, आनत इंद्र संदीप जैन कंचन जैन अर्थ खेड़ा, प्राणत इंद्र दीपचंद जैन विमला जैन, आरण इंद्र शील चंद जैन सुधा जैन दलपतपुर सहित अन्य पात्र भी आयोजन में सहभागिता दर्ज करा रहे हैं। चेयरमैन जितेंद्र पाटनी, अध्यक्ष रामूजी बडकूल, कोषाध्यक्ष मुकलेश जैन, कार्याध्यक्ष राजू बजाज, महामंत्री जयकुमार जैन, अजीत सेठी, रितेश पहाड़े, नवोदित जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *