पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगबाली में लाखो का विदेशी शराब जब्त, 6 गिरफ्तार
बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली जंगल में अवैध नकली विदेशी शराब बनाए जाने की सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर लगभग 50 लाख का शराब बरामद किया है ,साथ ही मौके से 1550 लीटर स्प्रिट, 5 लीटर कैरामल , ढक्कन, रेप और कार्टून को भी बरामद किया है। उत्पाद विभाग की छापेमारी टीम ने मुख्य शराब कारोबारी समेत छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। वही अवैध विदेशी शराब से लदे एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप ,एक पिकअप वैन और दो बाइक को भी जप्त किया है।
इस मामले की जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त उत्पाद अरविंद कुजूर ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि जंगल में अवैध शराब बनाकर उसे बाहर भेजा जा रहा है इसी आधार पर छापेमारी की गई है। सहायक आयुक्त उत्पाद ने बताया कि इस कारोबार का मुख्य सरगना बिनोद साव है।
उन्होंने बताया कि मौके से 1150 लीटर स्प्रिट, निर्मित शराब 1000 लीटर, विभिन्न ब्रांड के 266 पेटी विदेशी शराब 4000 ढक्कन 5000 पेपर और 2000 शराब का कार्टून भी बरामद किया गया। जिसकी कुल कीमत 50 लाख रुपए है।
जबकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंगवाली क्षेत्र में अवैध रूप से दारू बनाने का कार्य कई जगहों पर किया जा रहा है
