ढोरी में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया।

0
https://youtu.be/cxI76nSJcLk

भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम के जन्मोत्सव के मौके पर कौटिल्य महापरिवार बेरमो की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन बोकारो जिला अंतर्गत कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में किया गया। उक्त अवसर पर सभी ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पुर्व सांसद रविंद्र कुमार पाण्डेय, श्रमिक नेता गिरजा शंकर पांडेय, संपूर्ण ब्राह्मण समाज सहित कई लोग सामिल हुए। पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए अगर शस्त्र उठाना पड़े तो उठाना चाहिए यह शिक्षा भगवान परशुराम से मिलती है। अधर्मियों का नाश कर उन्होंने धर्म को स्थापित किया था। गिरिजाशंकर पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय के खिलाफ अपना अस्त्र उठाया। मौजूद आर वी वाजपेई ने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी निर्बल के साथ अत्याचार एवं अन्याय नहीं होने दिया। हम सभी को भी न्याय के पक्ष में हमेशा खड़ा रहना चाहिए। यही संकल्प हम सभी को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर लेना चाहिए। मौके पर राम नरेश दूबे, बृज बिहारी पांडेय, टुनटुन तिवारी,अजय झा,घीरज पाण्डेय, बंसल पाठक, उदेश दूबे, रितेश तिवारी, संतोष ओझा, दिनेश पांडेय कामाख्या गिरी, शंभू दुबे, अशोक पांडे, विक्रम पांडे आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *