28 अप्रैल से 7 मई 2023 तक होगा बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन
28 अप्रैल से 7 मई 2023 तक होगा बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन
बुंदेली गौरव न्यास की बृहद बैठक का हुआ आयोजन
दमोह – बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित होने वाला बुंदेली दमोह महोत्सव एक बार फिर आयोजित होगा इसके संबंध में एक बृहद बैठक का आयोजन मलैया मिल परिसर सभागार में किया गया। जिसमें बुंदेली गौरव न्यास के पदाधिकारियों ने बुंदेली दमोह महोत्सव संबंधित जानकारी उपस्थित प्रबुद्ध जनों एवं गणमान्य नागरिकों के समक्ष साझा की। 28 अप्रैल से 7 मई 2023 तक बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 2012 से लेकर 2018 तक निरंतर बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है एवं विगत 4 वर्षों में विभिन्न कारण बस महोत्सव का आयोजन नहीं हो सका था परंतु इस बार पुनः दमोह की संस्कृति सभ्यता से परिपूर्ण इस महोत्सव का आयोजन होगा।
बाईट1 सिद्धार्थ मलैया, उपाध्यक्ष बुंदेली गौरव न्यास
बाईट2 केप्टन वाधवा, उपाध्यक्ष बुंदेली गौरव न्यास
बाइट 3 प्रभात सेठ , सचिव बुंदेली गौरव न्यास