मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

0
https://youtu.be/gDub2GENzFU

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशानुसार महिला बीट पुलिस अधिकारी, शक्ति मोबाइल, नारी सुरक्षा दल द्वारा थाना क्षेत्र गॉवों/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं/बालिकाओं को जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में बताते हुए जागरूक किया गया। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098, साइबर अपराध के साथ साथ यातायात नियमों आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही साथ यह भी बताया गया की यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है,फोन करने वाली महिलाओं/ बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है।

महिला बीट पुलिस अधिकारियों व शक्ति मोबाइल द्वारा निरंतर गाँवो मे जाकर चौपाल लगाकर महिलाओं/बच्चियों को जागरूक किया जा रहा है।
शक्ति मोबाइल द्वारा थाना क्षेत्र गिलौला अंतर्गत ग्राम सोनबर्षा, चिल्हरिया,जनकपुर जोखनिया आदि मे म0मु0आ0 संज्ञा भारती,म0आ0 विनीता देवी,म0आ0सोनी देवी, म0आ0अर्जिता यादव द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को वीमेन पॉवर लाइन 1090 व उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों, साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई तथा पंपलेट का वितरण किया गया।
साथ ही साथ जनपद के समस्त थाना अंतर्गत नारी सुरक्षा दल द्वारा कस्बा भिनगा, कस्बा इकौना, कस्बा सिरसिया, सीताद्वार आदि कस्बा/क्षेत्र/ग्रामो में भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *