रोटरी क्लब आफ ग्रेटर विदिशा एवं श्री अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट विदिशा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क संतानहीनता परीक्षण, परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन
रोटरी क्लब आफ ग्रेटर विदिशा एवं श्री अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट विदिशा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क संतानहीनता परीक्षण, परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन
प्रकाश मिश्रा,ब्यूरो हेड,विदिशा

डां. प्रिया भावे चित्तावर, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बंसल हास्पिटल भोपाल द्वारा
आज दिनांक 19 मार्च 2023 रविवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक स्थानीय श्री अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट, माधवगंज, विदिशा में सभी निसंतान दंपतियों का नि:शुल्क संतानहीनता परीक्षण, परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन बंसल हॉस्पिटल, भोपाल के द्वारा रोटरी क्लब आफ ग्रेटर विदिशा एवं श्री अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट विदिशा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें 67 मरीजों/दंपतियों की जाँच, परामर्श एवं उपचार बंसल हॉस्पिटल भोपाल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रिया भावे चितावर द्वारा किया गया ।
इस शिविर में डां. नीतू समैया, डां. सुरभि मांडेकर, डांं. नेहा जायसवाल, डां. कृष्णा यादव, पूनम चौधरी बंसल हॉस्पिटल भोपाल के विजय सिंह एवं मोहसिन आदि ने किया।
शिविर का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया तदोपरांत पधारे हुए अतिथियों का स्वागत क्लब एवं अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट परिवार के सदस्यों द्वारा किया एवं चतुरविद परीक्षण मंत्र का वाचन रोटे. अध्यक्ष दिनेश रमानी ने किया।
बंसल हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रिया भावे चितावर ने सभी उपस्थित मरीजों एवं क्लब -ट्रस्ट पदाधिकारियों सदस्यों से आव्हान किया कि हमेशा कोई भी समस्या होने के पूर्व या अधिक तकलीफ होने से पूर्व अपनी नियमित जांच करवाते रहे तो वहीं वर्तमान समय में संतानहीनता अभिशाप नहीं है बल्कि वैज्ञानिक तरक्की के सुखद परिणामस्वरूप 80% मरीजों को मां पिता का सुख मिलने लगा है और जीवन खुशहाल बन रहा है। स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष रोटे. व ट्रस्टी मधुबाबू अग्रवाल ने दिया तो वहीं इस शिविर में पधारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव ने आम आदमी की जागरूकता पर बल देते हुए कहा कि जिसे पीड़ा हुई है वही दूसरों की पीड़ा को समझ सकता है।
विदिशा नगर पुलिस अधीक्षक विकास पांडे ने ने क्लब एवं ट्रस्ट की सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी निसंतान दंपतियों से आव्हान किया कि सभी को अच्छा जीवन जीने का अधिकार है चिकित्सीय परामर्श से संतान सुख प्राप्त करें।
समाज सेविका श्रीमती पूनम भार्गव एवं श्रीमती श्रीमती सुचिता सोनी ने भी सभी बहनों से आव्हान करते हुए कहा कि वह आधुनिक चिकित्सा पद्धति से निसंतानता के अभिशाप से मुक्ति पा सकती हैं और किसी भी प्रकार की सलाह के लिए बहने हमसे निसंकोच संपर्क कर सकती हैं। अंत में आभार प्रदर्शन क्लब सचिव रोटे. रवि तलरेजा ने व्यक्त किया तो वही कार्यक्रम का सफल संचालन रोटे. संजीव शर्मा ने किया।
नि:शुल्क संतानहीनता जांच निदान एवं परामर्श शिविर में पीड़ित मानवता की सेवा यज्ञ में शहर के समाजसेवी, जनप्रतिनिधि सहित रोटरी क्लब आफ ग्रेटर विदिशा एवं श्री अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव, नगर पुलिस अधीक्षक विवेक पांडे, समाज सेविका श्रीमती पूनम भार्गव एवं श्रीमती सुचिता सोनी सहित रोटरी क्लब आफ ग्रेटर के अध्यक्ष रोटे. दिनेश रामानी, श्री अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष रोटे. मनमोहन बंसल, सचिव सत्यनारायण पाटोदिया, कोषाध्यक्ष रोटे. मधुबाबू अग्रवाल, राजेश अग्रवाल एवं नारायण दास अग्रवाल ट्रस्टी सहित रोटे. सुरेश मोतियानी, रोटे. राज अरोरा, रोटे. श्याम अग्रवाल, रोटे. भास्करराव कंपूवाले, रोटे. संजीव शर्मा, रोटे. घनश्याम बंसल, रोटे. गोपाल कुशवाह, रोटे. जितेंद्र यादव, रोटे. रामबाबू शर्मा, रोटे. केसर अब्बास बोहरा, रोटे. रविंद्र जैन, रोटे. राजेश कंजेला, रोटे. दीपक साहू, श्रीमती नीता सराफ, श्रीमती मोना राजपूत, श्रीमती सरिता राजपूत, श्रीमती बबीता चौहान, श्रीमती रानी राजपूत, श्रीमती पूनम सिसोदिया एवं अंजली शर्मा सहित रोटरी क्लब आफ ग्रेटर विदिशा व श्री अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट विदिशा पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
