आखिर जिंदगी की जंग हार गया मासूम
आखिर जिंदगी की जंग हार गया मासूम
विदिशा जिले की लटेरी तहसील के ग्राम खेरखेडी में कल से बोरवेल में गिरा हुआ मासूम 24 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच जद्दोजहद के बाद आखिर बच नहीं पाया हालांकि उसे सुरक्षित निकालने में प्रशासन ने अथक प्रयास किया लेकिन फिर भी मासूम लोकेश को बचाया नहीं जा सका ।
मासूम की मौत कुछ प्रश्न छोड़ गई है जिनका उत्तर शायद आप ,हम और सरकार खोज सकें ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो।


