लक्ष्मीनारायण यज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया

0
https://youtu.be/GkOYKlp2z1I

बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के चांपी पंचायत के स्कूल टांड चेतिदुर्गा मंदिर के प्रांगण में आगामी 22 मार्च से शुरू होने वाली लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर शनिवार को पुजारी क्रांतिक महतो व उनकी धर्म पत्नी तथा आचार्य शिवम तिवारी द्वारा विधिवत पूजा अनुष्ठान करते हुए ध्वजारोहण किया गया।नारायण प्रजापति ने जानकारी देते बताया कि स्कूल टांड में चेतिदुर्गा मंदिर प्रांगण में 22 मार्च को जलयात्रा में गगनभेदी नारो से गूंजेगी चांपी ग्राम जलयात्रा में लगभग सौ कन्याओं के द्वारा कलश दामोदर नदी चांपी घाट से जल उठाकर पुनः यज्ञ मंडप में जल के साथ कलश को स्थापित किया जायेगा।23 मार्च को प्रतिपदा जल पंचाग पूजन,मंडप प्रवेश उसके उपरांत यज्ञ शुभारंभ किया जायेगा तथा 24 से 29 मार्च तक वेदीपुजन एवं यज्ञ का शुभारंभ की जायेगी।वही यज्ञ में हरिद्वार से पधारे कथा व्यास स्वामी श्री हंसानन्द गिरी जी महाराज द्वारा संगीतमयी प्रवचन होगी।मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष किशुन महतो,राज कुमार महतो,सहदेव महतो,नारायण यादव,पंचानन्द सिंह,जयनंदन महतो,शम्भू महतो,मकुंद महतो,धुमा सिंह,सोहन गंझु,सुरेश गंझु,गुड़ी देवी,सरस्वती देवी,रोहनी देवी,सीता देवी,मंजू देवी,गीता देवी, फुदुवा देवी,ताराचंद महतो आदि कई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed