चांपी में दिव्यांग शिविर का आयोजन

0
https://youtu.be/qT-B22o4c0w

स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में जिला स्वास्थ्य समिति बोकारो एवं पेटरवार प्रखंड पदाधिकारी शेलेंद्र चौरसिया व स्वास्थ्य चिकित्सा प्रभारी डॉ कुंदन राज के नेतृत्व में पेटरवार प्रखंड के चांपी पंचायत सचिवालय परिसर में शनिवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कई लोग दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किये।बोकारो स्वास्थ्य विभाग से तथा कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी कुंदन राज ने बताया कि झारखंड सरकार के निर्देश अनुसार जिला के पंचायत में शिविर आयोजित कर वैसे महिला,पुरुष व बच्चे है जो पूर्ण रूप से विकलांग है जिसका प्रमाण पत्र नही रहने के कारण सरकार के द्वारा जो लाभ दिव्यांगो को मिलती पर सर्टिफिकेट नहीं होने के चलते लाभ से वंचित रहना पड़ता है इस कैम्प के माध्यम से डॉक्टरों के जांच के अनुसार एक से दो दिन के अंदर दिव्यांग प्रमाण पत्र सभी के घरों तक पहुँचा दिया जायेगा।मौके पर मुखिया श्रीमती रीता देवी,नामकिशोर मांझी, कुर्बान अली,पंचायत सचिव अशोक महतो,भरत प्रसाद,सुरेश मांझी, दामोदर स्वरूप,भरतलाल स्वर्णकार,सीता राम मुर्मू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed