यूपी की बड़ी खबरें:कल रात 10 बजे से 16 घंटे तक नहीं जमा कर पाएंगे बिजली का बिल, ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी
यूपी में बिजली का बिल शुक्रवार की रात 10 बजे से 16 घंटे तक ऑनलाइन जमा नहीं होंगे। इस दौरान यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) अपनी आरएमएस बिलिंग प्रणाली का मेंटेनेंस और कॉन्फिगरेशन का काम करेगा। इस दौरान प्रदेश की पांचों बिजली कंपनियां पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और केस्को कंपनी प्रभावित रहेंगी। 4 अप्रैल की दोपहर 2 बजे के बाद सेवा फिर से शुरू हो जाएगी।
ये सेवाएं रहेंगी प्रhttps://chanakyanewsindia.com/20507/
भावित- बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन, लोड बढ़ाने जैसी सेवाएं नहीं चल पाएंगी।

अजय राय बोले- मायावती ने दलित समाज का इस्तेमाल किया, कांग्रेस जगजीवन राम की जयंती मनाएगी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया। फायदा उठाकर उसे छोड़ दिया। आज भी दलित और कमजोर तबका समाज के किनारे पड़ा है। कांग्रेस दलित समाज को जोड़ने का पूरा प्रयास कर रही है। हमारा प्रयास है कि हमारे कार्यकर्ता दलित बस्तियों तक पहुंचें और उनके बीच जाकर काम करें। लगातार उनके साथ खड़े रहें।
अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती को समता दिवस के रूप में मनाती रही है। यूपी कांग्रेस ने फैसला लिया है कि इस जन्म जयंती को हम भव्य रूप से मनाएंगे। जयंती की पूर्व संध्या पर 4 अप्रैल को एक बड़ी संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बाबू जगजीवन राम की बेटी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमारी मुख्य वक्ता होंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
गोरखपुर में बार एसोसिएशन चुनाव में दो गुटों में मारपीट, काउंटिंग रुकी; FIR दर्ज
गोरखपुर के सिविल कोर्ट में बुधवार रात बार एसोसिएशन के चुनावी काउंटिंग के दौरान जमकर बवाल हुआ। चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस झड़प में निवर्तमान अध्यक्ष भानू पांडेय पर हमला किया गया, जिससे उन्हें चोटें आईं।
इस घटना के बाद चुनाव के नतीजे रोक दिए गए हैं और अन्य पदों की काउंटिंग पर भी रोक लगा दी गई है। कोर्ट में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। आज एल्डर्स कमिटी की बैठक के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर इस मामले में हत्या की कोशिश और लूट जैसी गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।
