दिल्ली-लंदन एअर इंडिया फ्लाइट सऊदी से लौटी

0

खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही; विमान को 11 दिन पहले भी डायवर्ट करना पड़ा था

नई दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का A350-900 (VT-JRF) विमान गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट आया। यह करीब सात घंटे हवा में रहा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, विमान ने सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी।

करीब चार घंटे बाद सऊदी अरब के एयरस्पेस में विमान को लौटाने का फैसला लिया गया। विमान लगभग सात घंटे हवा में रहने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे वापस दिल्ली पहुंचा।

सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान में अजीब आवाजें सुनी गईं। हालांकि, एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि एहतियातन विमान को वापस लौटाया गया। दिल्ली में इसकी जांच की जा रही है। यात्रियों को जल्द लंदन पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

15 मार्च- न्यूयॉर्क से दिल्ली आते समय विमान में कंपन महसूस हुआ था

इसी विमान में 11 दिन पहले 15 मार्च को भी तकनीकी खराबी आई थी। न्यूयॉर्क से दिल्ली आते समय विमान में सीट नंबर 32 और 33 पर बैठे यात्रियों को फ्लोर के नीचे से तेज कंपन और आवाज महसूस हुई। इससे अचानक उनकी नींद टूट गई।

यात्रियों ने तुरंत क्रू को इसकी जानकारी दी। उस समय विमान आयरलैंड के तट के पास था। पायलटों ने तुरंत विमान को शैनन एयरपोर्ट पर डायवर्ट करने का फैसला किया। विमान में करीब 300 लोग सवार थे।

यह विमान 19 मार्च को दिल्ली वापस लाया गया। इसके बाद इस विमान ने दिल्ली-लंदन-दिल्ली और दिल्ली-न्यूयॉर्क (रोम के जरिए) रूट पर करीब 10 बार उड़ान भरी, लेकिन गुरुवार को फिर से इसी तरह की तकनीकी समस्या सामने आ गई।

लत फ्लाइट भेजने के मामले में एअर इंडिया को कार्रवाई का निर्देश

इधर, एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया को वैंकूवर में गलत विमान भेजने के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। DGCA के एक अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन के एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

दरअसल, 19 मार्च को दिल्ली से वैंकूवर जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 777-200 LR विमान करीब सात घंटे उड़ान के बाद लौट आया। कंपनी ने गलती से बोइंग 777-300 ER की जगह बोइंग 777-200 LR भेज दिया।

एअर इंडिया के पास बोइंग 777-200 LR को कनाडा में ऑपरेट करने की अनुमति नहीं है, इसलिए यह विमान वहां उतर नहीं सकता था। गलती का पता तब चला जब विमान करीब 4 घंटे उड़ान के बाद चीन के कुनमिंग एयरस्पेस में पहुंच चुका था।

लत फ्लाइट भेजने के मामले में एअर इंडिया को कार्रवाई का निर्देश

इधर, एविएशन रेगुलेटर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया को वैंकूवर में गलत विमान भेजने के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। DGCA के एक अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन के एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

दरअसल, 19 मार्च को दिल्ली से वैंकूवर जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 777-200 LR विमान करीब सात घंटे उड़ान के बाद लौट आया। कंपनी ने गलती से बोइंग 777-300 ER की जगह बोइंग 777-200 LR भेज दिया।

एअर इंडिया के पास बोइंग 777-200 LR को कनाडा में ऑपरेट करने की अनुमति नहीं है, इसलिए यह विमान वहां उतर नहीं सकता था। गलती का पता तब चला जब विमान करीब 4 घंटे उड़ान के बाद चीन के कुनमिंग एयरस्पेस में पहुंच चुका था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *