damoh#अनाज मंडियों में सन्नाटा पसरा

0

मध्य प्रदेश की अनाज मंडियों में सन्नाटा पसारने लगा है ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में अनाज व्यापारी संघ इस समय पूरे प्रदेश भर में हड़ताल पर चला गया है। मध्य प्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नाम दमोह जिले के अनाज व्यापारी दाल और ऑयल मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बजाज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने एकत्रित होकर कृषि उपज मंडी के सचिव मनोज चौकीकर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन एसोसिएशन के सचिव मोतीलाल सचदेव ने किया। इस अवसर पर काफी बड़ी संख्या में एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। अध्यक्ष नरेंद्र बजाज ने बताया हड़ताल अनिश्चितकालीन है मध्य प्रदेश में सर्वाधिक टैक्स अनाज पर व्यापारियों को देना पड़ रहा है अनेक समस्याएं हैं जब तक यह दूर नहीं होती है हम सभी हड़ताल पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed